लातेहार । बालूमाथ चतरा मार्ग पर बस की चपेट में आने से पिता घायल पुत्री की मौत।ग्रामीणों ने बस को भगाते हुए चालक को ओवर टेक कर पकड़ा और जम कर की पिटाई

लातेहार । बालूमाथ चतरा मार्ग पर बस की चपेट में आने से पिता घायल पुत्री की मौत।ग्रामीणों ने बस को भगाते हुए चालक को ओवर टेक कर पकड़ा और जम कर की पिटाई

लातेहार बालूमाथ चतरा मार्ग पर मकईया टांड़ गांव के पास शिवानी नाम बस के चपेट में आने से पंचवर्षीय बच्ची की मौत तथा उसके पिता मोहम्मद मजीद गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिसे आनन फानन में प्राथमिक उपचार के लिए बालूमाथ स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां पर चिकित्सक अनीता टोपो ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया

उधर गांव में मौत के सूचना मिलते ही मातम का माहौल बन गया वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। दुर्घटना के बाद तेजी से भाग रही बस को ग्रामीणों ने चेतना गांव के समीप ओवरटेक कर रोका और चालक को जमकर पिटाई कर दी।

 दुर्घटना के सूचना पाकर मौके पर मकईया टांड़ के पुलिस पिकेट प्रभारी रामजी ठाकुर ने तत्परता दिखाते हुए। चालक को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला और स्थिति को नियंत्रण किया ।घायल चालक को बालूमाथ समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया ।जहां पर डॉक्टर अनीता टोपो ने प्राथमिक उपचार कर उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया

घायल बस चालक की पहचान चतरा जिले की हंटरगंज थाना क्षेत्र निवासी बिरजू राम की 35 वर्षीय पुत्र कुंदन राम के रूप में पहचान की गई।

 बच्चों की मौत की सूचना पाकर घटना के विरुद्ध में सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 12:00 तक रांची चतरा मार्ग पर मकईया टांड़ के पास जाम कर दिया । वाहन की लंबी कतारें लग गई और आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया।

 वहीं मौके पर अंचल अधिकारी विजय कुमार ने पहुंचकर परिजनों एवं ग्रामीणों से वार्ता की। और सरकारी प्रधान के तहत मिलने वाले सभी मौज को और अन्य सहयोग करने का भरोसा दिलाया

और इसके बाद सड़क जाम हटा लिया गया। पुलिस ने मासूम बच्चे की शव को अपने कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए लातेहार भेज दिया। इधर थाना प्रभारी अमरेश कुमार ने बताया कि बस को जप्त कर लिया गया है और मामले को छानबीन की जा रही है