#garhwa कोरवाडीह में पूरे धूम धाम के साथ मनाया गया महाशिवरात्री पूजा। साथ ही 12 घंटों का निर्बाध अखंड कीर्तन किया गया।

#garhwa कोरवाडीह में पूरे धूम धाम के साथ मनाया गया महाशिवरात्री पूजा। साथ ही 12 घंटों का निर्बाध अखंड कीर्तन किया गया।

पूरे धूम धाम के साथ मनाया गया कोरवाडीह गांव में महाशिवरात्रि पूजा!

      सदर प्रखंड के कोरवाडीह गांव में शिव मंदिर के प्रांगण में पूरे धूम धाम के साथ ग्राम हिन्दू सभा समिति के द्वारा पूजन अर्चन किया गया! पूजा के उपलक्ष्य में संध्या पूर्व रात्रि में 12 घंटा का निर्बाध अखंड किया गया

 जिसमें सैकड़ों की संख्या में कीर्तन मंडली के कलाकार लोग शामिल हुए! अखंड के पश्चात 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पूजा के पावन अवसर पर ग्राम हिन्दू सभा समिति के द्वारा मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्त श्रद्धालु जन उपस्थित होकर पूजा पाठ में शामिल हुए और बाबा भोले शंकर की अराधना में विभोर हुए! विदित हो कि ग्राम कोरवाडीह में लगभग 1972 ई.में सभी ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम हिन्दू कमिटी का गठन कर श्री शिव मंदिर का निर्माण किया गया

 जिसमें पंचदेव भगवान की प्रतिमा स्थापित्वकर प्राण प्रतिष्ठा किया गया,, उसी समय से लगातार मंदिर परिसर में मेला और अखंड का आयोजन कमिटी के द्वारा किया जा रहा है जिसमें हजारो हजार की संख्या में अगल बगल गांव से भक्त श्रद्धालु जन उपस्थित होते है!