गढ़वा बरडीहा थाना अंतर्गत ओबरा गांव में 3 वर्षीय बच्चे की अपहरण कर हत्या ,अरहर की खेत से शव बरामद
बरडीहा , मांझिआव,ओबरा
बरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव में तीन वर्षीय मासूम अनुराग उरांव को हत्या । शव को घर से कुछ ही मीटर की दूर पर एक अरहर के खेत से बरामद किया गया
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया गया ।बताया जाता है कि ओबरा गांव निवासी जैनेंद्र उरांव के तीन वर्षीय पुत्र
अनुराग उरांव सोमवार के करीब 4:00 बजे घर से लापता हो गया था
इसके बाद काफी खोजबीन किया गया,लेकिन कोई पता नहीं चला हालांकि नहीं मिलने पर मझिआंव थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई ।
इधर मृतिका की मां मीरा देवी 28 वर्षीय ने बताया कि अनुराग अपनी दादी शांति कुंवर के साथ बाजार की ओर गया था और सड़क किनारे खेल रहा था इसी दौरान उसकी दादी खेत में घास लेने चली गई और कुछ देर बाद अनुराग लापता हो गया
पुलिस ने केस कांड संख्या 10/ 26 के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है सोमवार को शाम में पुलिस टीम ने घर पहुंच कर जांच पड़ताल की थी मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे शव कुछ ही दूरी पर चाचा प्रकाश उरांव के खेत से अनुराग का शव बरामद हुआ था शव के पास एक सूत्री का बोरा भी पाया गया।
मृतक के परिजनों ने आरोपी को फांसी की सजा मांग की है
ललन उरांव को थाना ले जाने के समय बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ देखने को मिला और हत्यारों को फांसी देने की मांग करने लगी।
थाना प्रभारी ने लोगों को शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की
उन्होंने आश्वासन दिया है की जांच पूरी होने के बाद दोषी के प्रति कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी
घटनास्थल पर सुबह 10: बजे से शाम 5:00 बजे तक पुलिस बल तैनात रहा और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की तत्परता की सराहना भी की
यह घटना गरीब परिवार पर दुख का पहाड़ टूटा हुआ है मृतक के पिता अत्यंत गरीब मजदूर हैं और दशहरा से पहले ही मजदूरी के लिए पुणे गए थे
अनुराग उनका इकलौता बेटा था
परिवार में एक वर्ष की एक बेटी भी है घटना के बाद मां मीरा देवी और दादी शांति कुंवर को रो रो कर बुरा हाल है
गांव में यह भी चर्चा के विषय बना हुआ है कि कहीं अंधविश्वास या भूत प्रेत की चक्कर में किसी धरना के कारण तो इस मासूम की हत्या नहीं की गई हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है