झारखंड की पूर्व सीएम और झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन का निधन
झारखंड के पूर्व सीएम एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का आज सुबह नई दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया
वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता के निधन की जानकारी अपने एक्स पर दी
शिबू सोरेन एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। कई दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी
वह वेंटिलेटर के सपोर्ट पर थे। 81 वर्षीय शिबू सोरेन लंबे समय से अस्पताल में नियमित रूप से इलाज करा रहे थे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 24 जून को अस्पताल में भर्ती होने पर कहा था कि उन्हें स्वास्थ्य ठीक नहीं है।
शिबू सोरेन पिछले 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता थे। और संस्थापक संरक्षण के रूप में जाने जाते थे ।