रमना में मकान और दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति राख,
गढ़वा जिले की रमुना मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के समीप शुक्रवार के सुबह एक भीषण आग लग गई जिसमें व्यवसाय जमुना प्रसाद के कपड़ा दुकान एवं उनके घर में आग लग गई
इस घटना में दुकान में रखा कपड़ा और घर में रखे हुए घरेलू सामान सहित अन्य सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो गई।
आग लगने के कारण को पता नहीं चल सका प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार सुबह करीब 9:00 बजे अचानक दुकान और मकान से आज की तेज लपटे निकलती देखी गई। देखते ही देखते आग विशाल रूप धारण कर लिया था।
लोगों ने शोर मचाया इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए हैं और आग बुझाने का प्रयास करने लगे हैं तथा मकान और दुकान से सेट और भी मकान को बचाया गया
हालांकि जिस दुकान में भीषण आग लगी थी उसमें पूरा ही जल चुका था घटना की सूचना मिलने पर करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड को एक गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय युवाओं को सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद करीब 11:00 बजे आग पर काबू पा लिया गया
लेकिन तब तक अधिकांश सामान चल चुके थे सूचना पाकर रमना थाना एस आई जयप्रकाश गुप्ता सशस्त्र बल के साथ पहुंचे।
उन्होंने स्थानीय युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग किया