गढ़वा मेराल में हुई जघन्य अपराध एक पिता ने अपनी बेटी और नवजात को हत्या कर गाड़ दिया। शादी से पहले ही गर्भवती थी बेटी जिस से नाराज पिता ने की हत्या
Thevoicenation.in
गढ़वा जिले की मेराल थाना में हुई जघन्य अपराध। इलाके में सनसनी,
गढ़वा जिले की मेराल थाना क्षेत्र में पिता के द्वारा एक नाबालिक बेटी और उसके नवजात बच्चे की हत्या कर मिट्टी में दफना दिया।
इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी पिता अनिल चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया पुलिस के अनुसार अनिल चौधरी पिता वीरेंद्र चौधरी ने अपनी ही नाबालिक बेटी और उसके नवजात बच्चे की हत्या कर शव को घर से कुछ दूर पर ही गाड़ दिया।
घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतका के प्रेमी रूपम चौधरी 24 वर्षीय पलामू निवाशी रकशाह के द्वारा मेराल थाना में आवेदन देकर। शिकायत दर्ज कराई गई रूपम ने बताया कि उसे 3 अक्टूबर को मोबाइल पर सूचना मिली कि उसकी प्रेमिका राधिका और उनके नवजात की हत्या कर उसके ससुर ने दफना दिया
शिकायत के बाद मेराल थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी अनिल चौधरी ने अपराध स्वीकार कर लिया।शव को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुदाई कर निकाला गया और अंत परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया
पिता क्यों नाराज था
यह मामला प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिता अपनी नाबालिक बेटी के विवाह के पूर्व गर्भधारण से नाराज था जिसके चलते उसने यह जघन्य अपराध किया
मेराल थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्याय हिरासत में जेल भेज दिया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।