बरडीहा कुंदरहे मोड पर अनियंत्रित होकर पिकअप वैन पलटी चालक बाल बाल बचा।ग्रामीण की मदद से चालक को बाहर निकाला गया
मझिआंव
बरडीहा थाना क्षेत्र के कुंदरहे मोड पर मिल्क वैन अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे में वाहन चालक बाल बाल बचा
बताया जाता है कि वाहन पर ड्राइवर सहित दो और अन्य लोग मौजूद थे। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है
वाहन प्रत्येक दिन के भाती विभिन्न गांव से दूध लेकर मझिआंव जाता था और वापसी के क्रम में कुंद्राहे मोड पर अचानक असंतुलित हो गया और पलट गया।
वाहन चालक की पहचान मँझिआव थाना क्षेत्र के सरसतिया गांव निवासी जितेंद्र यादव के रूप में किया गया
हालांकि वाहन चालक जितेंद्र यादव से पूछा गया तो बताया कि गाड़ी के चक्के पास मिट्टी धंसने से गाड़ी एक तरफा होने की वजह से पलट गई ।
जैसे ही गाड़ी पलटी तो कुछ ग्रामीणों ने देखा और दौड़क कर वाहन चालक को सुरक्षित बाहर निकाल हालांकि वाहन चालक को हल्की चोट आई है। कुछ देर तक कुंदरहे मोड़ के पास भीड़ लग गई और रास्ताजाम हो गया हालांकि कुछ देर बाद जेसीबी द्वारा पिकअप वैन को सीधा कर लिया गया।