रंका चूतरू में हाथी कच्चे पक्के मकान को ध्वस किया, दरवाजे खिड़की तोड़ कर रखे अनाज सफाचट किया।

रंका चूतरू में हाथी कच्चे पक्के मकान को ध्वस किया, दरवाजे खिड़की तोड़ कर रखे अनाज सफाचट किया।

रंका प्रखंड के चूतरू बरदारी टोला के हंडी घाट टोला में ग्रामीण महिला की जंगली हाथी ने घर गिराया और घर में रखें सभी अनाज खा गया

 इस संबंध में आज शाम 4:00 बजे दिन में महिला के प्रति विनोद प्रसाद बतलाया कि एक दर्जन से ऊपर मेरे घर पर जंगली हाथी हमला कर दिया और घर में रखा सभी अनाज खा गया और घर को भी पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया

एवं पक्का घर को भी नुकसान पहुंचाया और उस घर में रखे सामान को भी तोड़फोड़ कर दिया तथा पक्के घर की दरवाजा और खिड़की की सभी तोड़कर चकनाचूर कर दिया

ग्रामीणों ने बताया कि हम सभी हाथियों की अत्याचार से काफी भयभीत है रात को कोई सो नहीं पा रहा है। और हाथी द्वारा नुकसान किया गया है। उस मुआवजे के लिए विभाग से मांग की है। इधर हाथी के उत्पादन से चूतरू गांव के ग्रामीण काफी परेशान हैं ।

वहीं गांव वालों वन विभाग पर आरोप लगाया कि  हाथी को रोकने में वन विभाग असफल है। हाथी की आतंक रंका चिनिया में उत्पात जारी है। एवं लोगों को नुकसान पहुंचाते आ रहा है हालांकि वन विभाग सिर्फ सभी ग्रामीणों के सतर्क एवं सावधान रहने की सलाह दे रही है