डंडा थाना परिसर में बैठक किया गया व्यवसाय को सुरक्षा को लेकर सभी व्यवसाय को सीसीटीवी कैमरे लगाने की दिए निर्देश

डंडा थाना परिसर में बैठक किया गया व्यवसाय को सुरक्षा को लेकर सभी व्यवसाय को सीसीटीवी कैमरे लगाने की दिए निर्देश

गढ़वा जिले के डंडा थाना परिसर में रविवार को एक अहम बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें स्थानीय व्यवसायिक संघ के सदस्यों और पुलिस अधिकारियों ने मिलकर बाजारों व दुकानों की सुरक्षा को मजबूत करनेपर गहन चर्चा की।थाना प्रभारी डंडा, पुलिस अवर निरीक्षक श्री दिलीप कुमार की अध्यक्षता में हुई।

इस बैठक में व्यवसायियों को सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए कई जरूरी निर्देश दिए गए।बैठक मे सभी दुकानों/व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में तुरंत उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे लगवाए जाएं और इन्हें बैकअप पावर सोर्स (इन्वर्टर/जनरेटर) से जोड़ा जाए।

ताकि बिजली जाने पर भी रिकॉर्डिंग जारी रहे डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर को सुरक्षित जगह पर रखा जाए जहां चोर आसानी से पहुंच न सकें।

दुकानों में सायरन सिस्टम की स्थापना की जाए जो संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत अलार्म बजा सके।जब भारी मात्रा में नकदी का लेन-देन या परिवहन हो तो उस पर GPS ट्रैकिंग का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से किया जाए।

व्यापारिक संघ के सदस्यों ने इन सभी सुझावों पर पूर्ण सहमति जताई और सुरक्षा को मजबूत करने में पुलिस का हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया।

यह पहल ऐसे समय में आई है जब छोटे शहरों और कस्बों में दुकानों पर चोरी, लूट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए तकनीक का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।

गढ़वा पुलिस की यह सक्रियता सराहनीय है क्योंकि पुलिस और आम जनता खासकर व्यापारी समुदाय के बीच ऐसा सीधा संवाद अपराध पर लगाम लगाने में बहुत कारगर साबित होता है।