रंका: भौंरी पूर्वी वन क्षेत्र में वृद्ध महिला क्या कर रही थी जो हाथी ने उसे पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई
गढ़वा
रंका प्रखंड के भंवरी पूर्वी वन क्षेत्र में डोरी चुनने के दौरान एक महिला पर हाथी ने हमला कर दिया और उसकी मौके पर मौत हो गई
भंवरी गांव की ग्रामीणों ने बताया कि चंचलिया कुंवर डोरी चुनने जंगल में गई हुई थी जहां शाम होते तक वापस नहीं लौटी तभी उनके परिजन द्वारा काफी खोजबीन किया गया तभी पहले दिन पता नहीं चला और शाम हो गई तो
दूसरे दिन सुबह ग्रामीणों द्वारा जंगल में खोजने के लिए निकल पड़े तभी भंवरी के पूर्वी वन क्षेत्र में जहां पर चंचलिया कुंवर की शव पड़ा हुआ मिला जहां पर शव के बगल में हाथी का पैरों का निशान देखा गया
और ग्रामीणों ने बताया कि हाथी से ही इसकी मौत हुई है कभी इसकी सूचना पूर्वी वन क्षेत्र की अधिकारी राम रतन पांडे को दी गई तभी घटनास्थल पर रामरतन पांडे पहुंच कर निरीक्षण किया और इसके बाद मृतक को अपने कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया गया।
मुआवजा की राशि मौके पर ₹50000 दी गई और शेष राशि के लिए पूरी प्रक्रिया हो जाने के बाद दिया जाएगा
इस संबंध में पूर्वी वन क्षेत्र के पदाधिकारी राम रतन पांडे ने बताया कि पूर्वी वन क्षेत्र के जंगल में महिला डोरी चुनने गई हुई थी। जहां पर हाथी के हमले से महिला की मौत हो जाती है।
रंका प्रखंड में हमला
हाथी द्वारा दर्जनों हमला किया
चार लोगों की मौत भी हो चुकी हैं
वन विभाग द्वारा कई बार अलाउंस के माध्यम से चेतावनी भी दी गई थी तब भी ग्रामीण मान नहीं रहे है।
हाथी लोगो को घटना दुर्घटना कर रही है लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण मन नहीं रहे ।
⚠️। द वॉयस नेशन आप सभी से अनुरोध करता है कि चिनिया ,रंका प्रखंड के जंगलों से दूरी बनाए रखें क्योंकि लगातार हाथी द्वारा आतंक जारी है । सावधान रहे सतर्क रहें एवं दूसरे को सुरक्षित रखें।