रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर एसडीएम संजय कुमार बाजार में पैदल चलकर दुकानदार एवं ग्राहकों के बीच नकली मिठाई के विरूद्ध किया जागरूक

रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर एसडीएम संजय कुमार बाजार में पैदल चलकर दुकानदार एवं ग्राहकों के बीच नकली मिठाई के विरूद्ध किया जागरूक

रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर आम लोगों की स्वास्थ्य को लेकर शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने हेतु गढ़वा एसडीएम संजय कुमार ने गढ़वा मुख्य बाजार क्षेत्र मैं पैदल चलकर नकली मिठाई का विरोध जांच अभियान के साथ-साथ दुकानदार एवं ग्राहकों के बीच भावनात्मक जागरूकता अभियान भी चलाया।

इस दौरान बहुत से मिठाई कारोबारी के पास अधिकांश नागरिक कोई से बने पेड़े शामिल हैं पूछताछ  में इनकी कीमत₹100 प्रति किलो बताया।₹100 किलो में 1 किलो पेड़ा मिलने की बात पर एसडीएम ने हैरानी जताते हुए संबंधित कारोबारी को फटकार लगाई। और कहा कि पैसे के लिए वह लोगों को सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें। 

एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि

 गढ़वा जिले में लगातार खाद पदार्थ में मिलावट और कारोबार के मामले सामने आ रहे हैं। जो यह दर्शाता है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन यहां सही तरीके से नहीं हो रही है। उन्होंने नगर परिषद स्वास्थ्य विभाग तथा खाद सुरक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वह नियमित रूप से जांच अभियान चलाएं ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो।

 एसडीएम संजय कुमार द्वारा यह कार्रवाई पिछले 4 दिनों से लगातार जारी है

 उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि उनका उद्देश्य व्यापारियों से डर उत्पन्न करना नहीं बल्कि हम लोगों को स्वास्थ्य की रक्षा करना है उन्होंने कहा कि आज अधिकांश बीमारियां खाने पीने की वस्तु से उत्पन्न हो रही है

नकली खाद सामग्री लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे में प्रशासन की मिलावट खोरों और अवैध कार्यबारियों के प्रति सख्त रुक भविष्य में भी जारी रहेगा। त्योहारी सीजन के बाद भी इस दिशा में और भी गंभीर कार्रवाई की योजना है।