उपायुक्त दिनेश यादव ने 24वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, किया

उपायुक्त दिनेश यादव ने 24वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, किया

24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ,

24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन गोविंद हाई स्कूल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उपायुक्त दिनेश यादव, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, प्रतियोगिता के संरक्षक अलख नाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी एवं सचिव आनंद कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। 

उद्घाटन अवसर पर उपायुक्त दीपक यादव ने प्रतीकात्मक रूप से बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।

इस मौके पर उपायुक्त दीपक यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि

प्रत्येक खिलाड़ी को अपना लक्ष्य स्पष्ट रूप से निर्धारित करना चाहिए और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता बिना परिश्रम के संभव नहीं है। खेल में प्रतिस्पर्धा एक स्वाभाविक और आवश्यक प्रक्रिया है, जिससे प्रतिभा निखरती है। 

उन्होंने कहा कि 24 वर्षों से लगातार इस प्रतियोगिता का आयोजन होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, इसके लिए आयोजक टीम बधाई की पात्र है। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराती है, जहां वास्तविक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है और जो बेहतर प्रदर्शन करता है वही आगे बढ़ता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को करियर के रूप में अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। 

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि

खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि जीवन में आने वाली चुनौतियों और समस्याओं से निपटने की क्षमता भी विकसित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील करते हुए कहा कि हार और जीत दोनों से सीख लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्कूली स्तर पर इतनी बड़ी प्रतियोगिता बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक नया आयाम प्रदान करती है। 

प्रतियोगिता के संरक्षक अलख नाथ पांडेय ने खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर खेल खेलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खेल मानव के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी आज राज्य में सबसे अधिक टैक्स देने वालों में शामिल हैं और यह मुकाम उन्होंने खेल के माध्यम से हासिल किया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। 

प्रतियोगिता के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि यह आयोजन केवल गढ़वा जिले के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से यह प्रतियोगिता लगातार 23 वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। 

वहीं सचिव आनंद कुमार सिन्हा ने बताया कि 24 वर्षों से आयोजित हो रही यह प्रतियोगिता पूरे झारखंड में स्कूली स्तर पर क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला है। इसे क्रिकेट का “महाकुंभ” बताते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रतियोगिता में 53 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें 848 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। 

कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष सियाराम शरण वर्मा ने किया। 

इस अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक दुबे, संजय सोनी, सुशील केशरी, सिस्टर रोशना, नंद कुमार गुप्ता, अशोक विश्वकर्मा, पंकज सिंह, चंद्रभूषण सिन्हा, मुजीबुद्दीन खान, जितेंद्र सिंह, अनिल विश्वकर्मा, प्रिंस सोनी, गजेंद्र साहू, नवल जी, अभिषेक द्विवेदी, कमलेश कुमार दुबे, रोहन तिवारी, मनीष उपाध्याय, मनोज तिवारी, प्रिस खान, प्रफुल, अमित उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, कोच और खेल प्रेमी उपस्थित थे।