मेराल में बारिश होने की वजह से डंडई मोड स्थिति जल जमा होने से आने जाने वाले को हो रही है परेशानी
मेराल NH 75 डंडई मोड़ के पास जल जमाव होने की वजह से रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गई। आने जाने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों और दुकानदारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है
इस व्यस्त सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है एवं दुर्घटना की हमेशा आशंका बनी हुई है। व्यापारी संघ ने जताई नाराजगी इस समस्या को लेकर व्यवसाय करने वाले संघ अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने प्रशासन पर उदासीनत का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन का अधिकारी रोज इसी मार्ग से गुजरते हैं ।लेकिन कीचड़ और जल जमाव की स्थिति को अनदेखा कर देते हैं उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चे और राजगीरों आए दिन इस कीचड़ में फिसल कर गिरते हैं नाली निर्माण अधूरा है डंडई मोड सड़क के दोनोंकिनारो पर संवेदक द्वारा नाली का निर्माण तो कर दिया गया है।
लेकिन पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नही होने की वजह से वर्षा का पानी सड़क पर भर जाता है यदि सिद्ध निकासी नहीं की गई तो आसपास की दुकानों और घरों में पानी घुसने की स्थिति बन सकती है जिसके कारण स्थानीय निवासी की दिलचर्य में प्रभावित होगी