बिहार विधानसभा चुनाव 25 साल बाद रिकॉर्ड तोड़ मतदान 64.66 प्रथम चरण में 14 मंत्री समेत 1314 उम्मीदवार की किस्मत EVM में बंद।।
@Bihar election 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की पहली चरण में 25 साल की रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ।लोग बढ़ चढ़ लोकतंत्र की इस महापर्व में बिहार की जनता मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपना मतदान किया।
जैसा कि आप सभी जानते हैं पहली चरण की मतदान 6 नवंबर को 14 मंत्री समेत 1314 उम्मीदवारों को किस्मत EVM में बंद हो गया।
दूसरे चरण की मतदान 11 नवंबर को होना है। और गिनती 14 नवंबर होना है।
प्रथम चरण में कहां कितना मतदान हुआ।
| 1.मधेपुरा | 65.74 |
| 2.सहरसा | 62.65 |
| 3.दरभंगा | 58.38 |
| 4.मुजफ्फरपुर | 65.96 |
| 5.गोपालगंज | 64.96 |
| 6.सिवान | 57.41 |
| 7.सारण | 60.90 |
| 8.वैशाली | 59.45 |
| 9.समस्तीपुर | 66.65 |
| 10.बेगूसराय | 67.32 |
| 11.खगड़िया | 60.65 |
| 12.मुंगेर | 54.90 |
| 13.लखीसराय | 62.76 |
| 14.शेखपुरा | 52.36 |
| 15.नालंदा | 57.58 |
| 16.पटना | 55.02 |
| 17.भोजपुर | 53.24 |
| 18.बक्सर | 55.10 |
बिहार की वोटरों की मुख्य अकड़ा
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार की सभी 243 सीट पर दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव को लेकर आयोग ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव में हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही फेक न्यूज पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।
बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है। इनमें लगभग 3.92 करोड़ पुरुष करीब 3.50 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। करीब 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता, 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं, जबकि 100 साल के अधिक उम्र की मतदाताओं की संख्या 14 हजार है। फर्स्ट टाइम वोटर लगभग 14 लाख हैं।
बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को हो रहा है समाप्त
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। तमाम राजनीतिक दलों ने आयोग से छठ महापर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने की अपील की थी, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग अपने मत का इस्तेमाल कर सकें।
आपको बताते चलें, 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे। पहले चरण में 28 अक्टूबर 2020 को 71 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीट और तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। मतगणना 10 नवंबर को