झारखंड में 13 नवंबर को पहले चरण का चुनाव है। इस बीच, गढ़वा के बाद पीएम मोदी चाईबासा पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने यहां अपना संबोधन दे रहे हैं। पीएम मोदी ने यहां जेएमएम और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।
गरीबों के संघर्षों को मैने जिया: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि गरीबों का संघर्षों को मैने जिया है। 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। हमारी सरकार बनी तो किसान को धान का msp 3000 रुपये प्रति क्विंटल देगी। कांग्रेस ने आदिवासी को गरीब रखने का काम किया। जिनको कोई नहीं पूछता है उनको मोदी पूजता है।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से 60 हजार गांव में आदिवासी का उत्थान किया जाएगा। चाईबासा में मेडिकल कालेज का काम झारखंड सरकार ने लटका कर रखा है। झारखंड की पहचान को बदलने के लिए घुसपैठ करा रही है। आदिवासी की रोटी, बेटी, माटी को बचाना है।
गोगो दीदी योजना से महिलाओं को सशक्त बनाना है: पीएम मोदी