एक अस्पताल से चौंकाने वाली खबर,13 वर्ष की नाबालिक बच्ची बनी मां,
एक अस्पताल से चौंकाने वाली खबर आ रही है मात्र 13 साल की नाबालिक बच्ची बिन ब्याही मां बन गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरिडीह के रहने वाली 13 साल की नाबालिक बच्ची मां बन गई परिजनों ने धनबाद की मेडिकल कॉलेज जहां पर लड़की की नॉर्मल डिलीवरी कराई गई।
अस्पताल के अनुसार मां और नवजात बच्चे स्वस्थ हैं दोनों को चिकित्साकिय निगरानी में रखा गया है लड़की के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर बच्ची को गर्भवती बनाने के लिए जिम्मेदार ठहराया , हालांकि परिजनों ने अब तक पूरे मामले को थाने में शिकायत नहीं की है
परिजनों ने सामाजिक स्तर पर मामले को सुलझाने की बात कहीं जा रही है।बताया जा रहा है। कि आरोपी युवक 13 वर्षीय बच्ची से शादी करने को भी तैयार है।
शादी करने को आरोपी तैयार
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक बच्ची से शादी करने को तैयार है इधर मामले को गंभीरता से देखते हुए अस्पताल प्रबंधक सराय ढेला थाना और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सूचना दी गई है
डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों को मंगलवार को गिरिडीह से रेफर कर दिया गया था उम्र काफी कम होने की वजह से परसव को लेकर खतरे की आशंका बनी हुई थी इसके बावजूद डॉक्टरों की टीम ने सावधानी के साथ सुरक्षित प्रसव कराया।
यह मामला पूरे अस्पताल में चर्चा का विषय बना रहा और इस खबर को देख कर सुनकर लोग हैरान है