लगातार बारिश होने की वजह से खपरैल की मकान ध्वस्त ,हादसे के वक्त घर में मौजूद थे ,लोग बाल बाल बचे

लगातार बारिश होने की वजह से खपरैल की मकान ध्वस्त ,हादसे के वक्त घर में मौजूद थे ,लोग बाल बाल बचे

माझिया थाना क्षेत्र के तलाशबरिया पंचायत अंतर्गत दालकों गांव में लगातार बारिश होने की वजह से एक खपड़े की मकान गिर गया

 हादसे के वक्त घर के भीतर मौजूद मालती देवी और उनके बच्चे बाल बाल बच गए

हालांकि मकान पूरी तरह से गिर जाने की वजह से पूरा परिवार बेघर हो गया है

 पीड़िता मालती देवी ने बताया कि 2 वर्ष से पंचायत मुख्यालय में आयोजित ,सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत पीएम आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना के लिए कितनी बार आवेदन जमा की थी

 लेकिन अब तक किसी योजना का लाभ नहीं मिला अब घर गिर जाने के कारण बारिश के इस मौसम में उनके सामने रहने खाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई