मझिआंव के कर्मडीह चौक पर अज्ञात अपराधी द्वारा दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया

मझिआंव के कर्मडीह चौक पर अज्ञात अपराधी द्वारा दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया

मझिआंव 

थाना क्षेत्र के मुखदेव हाई स्कूल के समीप बुधवार को अज्ञात अपराधी द्वारा एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया

 घायल युवक की पहचान शाकिब खान बताया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से मझिआंव अस्पताल में ले जाया गया।

 जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गंभीर स्थिति को देखते हुए मझिआंव से गढ़वा सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया

 जानकारी मिलते ही मझिआंव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दिया ।गोली किसने मारी क्यों मारी इसका फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।