मछली मारने के दौरान तालाब में हुई मौत, 26 घंटे की कड़ी मस्कत करने बाद शव को बाहर निकाला गया।

मछली मारने के दौरान तालाब में हुई मौत, 26 घंटे की कड़ी मस्कत करने बाद शव को बाहर निकाला गया।

चीनिया में 26 घंटे की कड़ी मस्कत करने के बाद तालाब से शव को बाहर निकाला गया क्षेत्र में मातम का माहौल

 चिनिया थाना क्षेत्र के पशुखाड़ नामक गांव में सोमवार की सुबह करीब 8:बजे मछली मारने के दौरान पशुखाड़ गांव निवासी प्रमोद कोरवा 45 वर्षीय की तालाब में डूब जाने से मौत हो गई।

बताया जाता है कि तालाब में काफी पानी गहरी होने की वजह से उनका शव लापता हो गया जिसे खोज पाना बहुत मुश्किल हो गया था। उस क्षेत्र में काफी गमगीन की माहौल बना रहा और सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

शव को खोजने के लिए उस क्षेत्र की जनता और प्रशासन काफी प्रयास किए ,की सफलता नहीं मिली

।हालांकि 26 घंटा कड़ी मस्कत के बाद छत्तीसगढ़ से आई तैराकी की टीम ने शव को तालाब से खोज कर बाहर निकाला गया।

और शव को बाहर आते ही उनके घर वाले और उनके रिश्तेदार और उस क्षेत्र की लोगो की आंखें नम हो गई और सब लोग की आंख में आंसू आ गया हालांकि प्रमोद कुमार अपने पीछे 2 पुत्र और तीन पुत्री को छोड़ कर चले गए।