चिनिया चपकली गांव में आधी रात को हाथी ने आधे दर्जनों घरों पर किया हमला ,बाल बाल बच्चे पांच लोग

चिनिया चपकली गांव में आधी रात को हाथी ने आधे दर्जनों घरों पर किया हमला ,बाल बाल बच्चे पांच लोग
हाथी द्वारा घर को क्षतिग्रस्त
चिनिया चपकली गांव में आधी रात को हाथी ने आधे दर्जनों घरों पर किया हमला ,बाल बाल बच्चे पांच लोग

चिनिया थाना क्षेत्र के चपकली गांव में हाथियों द्वारा आधा दर्जनों घरों को किया क्षतिग्रस्त

 बताते चले की चपकली गांव में हाथी 5,6 घरों को छतिग्रस्त कर दिया जिस में खपरैल की मकान शामिल है

 घर की दीवार को तोड़ते हुए घर में रखी अनाज को भी सफाचट कर दिया ।किसी तरह घर में रहने वाले हाथी की आहट सुनकर पिछले दरवाजे से भाग कर अपनी जान बचाई नहीं तो एक बहुत बड़ा घटना घट सकती थी

 जिनके घरों का नुकसान पहुंचा है उनमें से बन्मसिया देवी, फुरमानिया देवी रामकिशन राम,राम बलराम राम,इंद्रदेव राम का नाम शामिल है

इन सभी ने बताया कि हम लोगों को घर में रखे हुए अनाज को हाथी द्वारा सब खत्म कर दिया गया जिससे हम लोगों को भूख मरी के कगार पर आ गए हैं हम लोगों को खाने-पीने के लिए किसी तरह का घर में कोई अनाज  नहीं है ।

 घर को भी आधे से ज्यादा क्षतिग्रस्त कर दिया गया जिसमें हम लोग बेघर हो गए।  चिनिया वनपाल अनिमेष ने घटनास्थल पर जाकर घटना की पुष्टि की । और मोयना की सभी को पीड़ित परिवारों को सरकार द्वारा जो भी मुआवजा प्रदान किया जाता है उसे दिलाने के लिए आश्वासन दिया तथा वन अधिकारी ने बताया कि जब तक हाथी इस क्षेत्र से बाहर नहीं जाते है तब तक एवं सावधान रहें

हालांकि कुछ ग्रामीण नो द्वारा आरोप लगाया गया कि वन विभाग द्वारा हाथी को खदेड़ने लिए कोई गंभीर कदम नहीं उठाया जा रहा है।