बरडीहा, सलगा में जमीन विवाद की लेकर 2 पक्षों में जमकर मारपीट ,11 लोगों से ज्यादा घायल

बरडीहा, सलगा में जमीन विवाद की लेकर 2 पक्षों में जमकर मारपीट ,11 लोगों से ज्यादा घायल

बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा गांव में जमीन विवाद को ले कर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गया। जिस में दोनों पक्षों में 11 लोग घायल हो गए।

 सभी घायलों को सदर अस्पताल गढ़वा में लाया गया है। सालगा गांव निवाशी जगदीश यादव द्वारा दूसरे पक्ष पर 20 से अधिक लोगों पर प्राथमिक दर्ज की गई।

नामजद आरोपी में नरेश यादव,मंगल किशोर यादव, सुरेश यादव,,फुलवा देवी,मीना देवीसहित कुल 24 लोगों की नाम शामिल है।जमीन विवाद बहुत दिनों से आ रही है 

।प्रथम पक्ष के अनुसार नरेश यादव द्वारा उक्त जमीन पर धान की फसल बोई गई थी ।जिसे दूसरे पक्ष के जगदीश यादव द्वारा नष्ट करने की कोशिश की गई। मना करने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में एक पक्ष के आठ और दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए जिनमें महिलाएं भी शामिल है।

 थाना प्रभारी ने बताया कि इस जमीन विवाद में पहले भी 26 जुलाई को दोनों पक्षों पर धारा 126 DNS के तहत कार्रवाई की जा चुकी है साथ ही 31 जुलाई को अंचल पदाधिकारी ने दोनों पक्षों को उक्त जमीन पर जाने से रोकने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया था।। इसके बावजूद झगड़ा हो गया