पार्टी बदली रिजल्ट वही,भवनाथपुर में अब तक 3 बार भानू प्रताप विजयी
यह विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस, भाजपा, एआईएफबी समेत अन्य दलों के लिए चुनावी अखाड़ा बनता रहा है। इस बार भवनाथपुर में भाजपा के भानु प्रताप शाही और झामुमो के अनंत प्रताप देव के बीच मुकाबला था। झारखंड विधानसभा के लिए 2005 में कराए गए पहले चुनाव में यहां से एआईएफबी नेता भानु प्रताप साही विधायक चुने गए।
17 उम्मीदवारों ने आजमाई किस्मत
भवनाथपुर के चुनावी रण में भाजपा झामुमो सहित कुल 17 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के अनंत प्रताप देव विजयी रहे। अनंत को 146265 वोट मिले। वहीं बीजेपी के भानू प्रताप साही 124803 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। तीसरे नंबर पर 5946 वोटों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार राहुल प्रसाद गुप्ता रहे।भवनाथपुर विधानसभा में 4 लाख से ज्यादा मतदाता है। इस बार के चुनाव में भवनाथपुर में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। इस सीट पर कुल 67.91 फीसदी मतदान हुआ। झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान हुआ था। इस सीट पर पहले चरण में 13 नंवबर को वोटिंग हुई।