तेलंगाना IPS अधिकारी बीसी संजनार ने AI ट्रेंड को लेकर एक चेतावनी जारी किया ।

तेलंगाना IPS अधिकारी बीसी संजनार ने AI ट्रेंड को लेकर एक चेतावनी जारी किया ।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है ‘साड़ी में फोटो’ या ‘नैनो बनाना AI’।

लोग अपनी नॉर्मल कैमरे से क्लिक कर तस्वीरें अपलोड करके हाइपर-रियलिस्टिक इमेज बनवा रहे हैं। जिनमें वे सांस्कृतिक एवं संस्कारी पारंपरिक भारतीय लुक में नजर आ रहे हैं

 खासकर नए युवती लड़कियां महिलाएं साड़ी में नजर आ रही है। ये ट्रेंड जितना मजेदार दिखता है उससे कहीं ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।

 तेलंगाना कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी वी.सी. सज्जनार ने इस ट्रेंड को लेकर एक गंभीर चेतावनी जारी की है।

 उन्होंने ट्वीट के जरिए लोगों को आगाह किया है कि इस तरह के ट्रेंड्स के बहकावे में आकर जो महिलाएं और लड़कियां अपनी फोटो या पर्सनल डिटेल्स फर्जी वेबसाइट्स और अनऑथराइज्ड ऐप्स पर अपलोड कर रहे हैं

 उन्हें सतर्क एवं सावधानी बरतने की जरूरत है

 क्योंकि Ai जर्मनी में अपनी पॉलिसी में साफ कहा है कि आपकी फोटो डाटा को ट्रेंडिंग पर्पस के लिए हम उपयोग कर सकते हैं।

 IPS वीसी सज्जनार का कहना है कि, “सिर्फ एक क्लिक से आपका पर्सनल डेटा और यहां तक कि बैंक अकाउंट भी खतरे में पड़ सकता है।