चिनिया बाजार स्थित 17 वर्षीय किशोरी लड़की कुएं में शव मिलने से इलाके में सनसनी।

चिनिया बाजार स्थित 17 वर्षीय किशोरी लड़की कुएं में शव मिलने से इलाके में सनसनी।

चिनिया थाना क्षेत्र के साप्ताहिक हाट बाजार स्थित एक कुएं से किशोरी शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई

 यह किशोरी 17 वर्षीय प्रिया कुमारी के रूप में पहचान की गई। बताया गया कि प्रिया कुमारी रविवार के सुबह से ही रहस्यमय तरीके से लापता थी।

 परिवार वालों ने रात भर खोज बिन की तभी कोई सुराग नहीं मिला तब थक हर कर सुबह चिनिया थाना में लापता की रिपोर्ट प्रिया कुमारी के पिता विजय शाह ने दर्ज की।

 मंगलवार की सुबह जब शिव कुएं के पास कुछ लोग पानी लेने पहुंचे तो देखा कि एक किशोरी लड़की की शव कुआं में तैर रही है। यह नजारा देख काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई।

 घटना के सूचना मिलते ही चिनिया थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और शव को अपने कब्जे लेकर अंत परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से प्रेम प्रसंग की जुड़ा प्रतीत होता है लेकिन पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है घटनास्थल पर हजारों की संख्या लोग जुटे हुए थे एवं चर्चा के विषय बना हुआ था