चिनिया चपकली की डोल में आधी रात को हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला
चिनिया थाना क्षेत्र के डोल पंचायत में एक बार फिर हाथी ने एक व्यक्ति को मौत की घाट उतार दिया।
बताया जाता है की डोल पंचायत के चपकली गांव के टोला खड़ा पत्थर निवासी सादिक अंसारी पिता स्व हनीफ अंसारी को शनिवार को रात्रि 11 बजे हाथी कुचलकर मार डाला है!
सादिक अंसारी रात के करीब 11 बजे घर से बाहर शौच के लिए बाहर निकले हुए थे। तभी अचानक हाथी उनके सामने आ गई।
अंधेरे होने की वजह से ओ जब तक समझ पाते तक सादिक अंसारी को कुचल दिया।और ।उनकी मौत हो गई। उनके घर वाले की रो रो कर बुरा हाल है।क्योंकि 2 दिन पहले उनकी मां की भी मौत हो चुकी थी। एक दुख खत्म नहीं हुआ था कि दूसरा दुख बेहाल कर दी।
चिनिया क्षेत्र में लगातार हाथियों की आतंक जारी है आज से नहीं कई दिनों से, हर महीने किसी न किसी तरह की हाथी द्वारा उस क्षेत्रवासी को नुकसान हो रही है।
इनकी सूचना युवा समाज सेवी सुमेर चौधरी ने पुलिस प्रशासन को दिया और कहा कि जो भी सरकार द्वारा मुआवजा प्रदान की जाती है जल्द से जल्द इन्हें मिलना चाहिए क्योंकि यह गरीब परिवार से आते हैं अभी उनके परिवार पर दुखों की पहाड़ टूटी हुई है।