गढ़वा थाना क्षेत्र की कोरवाडीह पेशका मुख्य मार्ग पर अज्ञात महिला घायल

गढ़वा थाना क्षेत्र की कोरवाडीह पेशका मुख्य मार्ग पर अज्ञात महिला घायल
गढ़वा थाना क्षेत्र की कोरवाडीह पेशका मुख्य मार्ग पर अज्ञात महिला घायल

{कोरवाडीह के ग्रामीण सहित समाजसेवियों ने पेश की मानवता का मिशाल}

आज दिनांक 28 मई 2025 दिन बुधवार को लगभग 2:30 pm दोपहर में कोरवाडीह पेशका मार्ग पर मरजरवा पुल के पास सड़क पर खून से लथपथ घायल अवस्था में अज्ञात महिला तड़प रही थी तभी रास्ते में चल रहे राहिगीर को महिला पर नजर पड़ी उन्होंने अगल बगल के ग्रामीण को इसकी सूचना दी

, कोरवाडीह ग्रामीण सहित गांव के तीन युवक युवा समाजसेवी महेंद्र चौधरी,अखिलेश चौधरी और समीम अंसारी अज्ञात खून से लथपथ महिला को घायल अवस्था में देख अतिशीघ्र एम्बुलेंस को सूचना दिए और मानवता का परिचय देते हुए सदर हॉस्पिटल गढ़वा में इलाज हेतु ले गएं ,

जहां पर महिला की प्राथमिकी इलाज कर बेहतर चिकित्सीय इलाज के लिए रांची रिम्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है! इस घटना की सूचना गढ़वा थाना को देते हुए अज्ञात महिला का डिस्पले फूटा हुआ मोबाइल और 1685 रुपए नगद, गढ़वा थाना में जमा किया गया है एवं इनके परिजन को सूचना हेतु बोला गया है!