एक ही परिवार की 3 सगे भाई की मौत ,गांव में मातम का माहौल।

एक ही परिवार की 3 सगे भाई की मौत ,गांव में मातम का माहौल।

गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा गांव में आज सुबह सेफ्टी टैंक में कार्य करने की दौरान चार लोगों की मौत हो गई ।

एक ही  परिवार की तीन सगे भाई थे।

एवं अन्य एक मिस्त्री थे।मृतक  की पहचान अजय चौधरी 50,चंद्रशेखर चौधरी 42,राजू चौधरी 55 और मल्टू राम के रूप में हुई।

जो कि  सभी मृतक नवादा निवाशी की बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार राजू शेखर चौधरी के घर में बने ,नए सेप्टिक टैंक का ढक्कन खोलने और सफाई करने का काम किया जा रहा था । तभी सबसे पहले मल्टू राम नीचे उतरे और वापस नहीं आए। उन्हें देखने के लिए राजू शेखर ,अजय ओर चन्द्र शेखर गए। लेकिन चारों वापस बाहर नहीं आए ।

तो ग्रामीणों ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया और कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सेफ्टी टैंक से बाहर निकाला गया और आनन फानन में गढ़वा सदर अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया 

। मौके पर सूचना पाकर एसडीओ संजय कुमार ,एसडीपीओ नीरज कुमार और थाना प्रभारी बृज कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शवों को अंत परीक्षण के लिए भेज दिया।