कोरवाडीह में शादी की सिर्फ तीन महीने बाद, नव विवाहित की संदिग्ध मौत, मायके वाले ने हत्या की गंभीर आरोप लगाया

कोरवाडीह में शादी की सिर्फ तीन महीने बाद, नव विवाहित की संदिग्ध मौत, मायके वाले ने हत्या की गंभीर आरोप लगाया

कोरावडीह में ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, मायके वालों का रो रो कर बुरा हाल, आरोपी फरार

ग्राम कोरावडीह से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ ससुराल वालों पर बहू की हत्या का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि विवाहिता को ससुराल वालों ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

मृतका के मायके वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने ससुराल पक्ष पर लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

घटना के बाद से आरोपी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों की मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।