Big breaking news झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन। अब हमारे बीच नहीं रहे राज्य में शोक कि लहर

Big breaking news झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन। अब हमारे बीच नहीं रहे राज्य में शोक कि लहर

झारखंड राज्य के  शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की निधन हो गया। दिल्ली की अपोलो प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर निधन की सूचना दी.

बीते 2 अगस्त को बाथरूम में गिरने के बाद दिल्ली में इलाज चल रहा था।

2 अगस्त की सुबह जमशेदपुर के घोड़ा बांध स्थित अपने आवास के बाथरूम में गिरने से घायल हो गए थे उन्हें मुख्य रूप से माथे पर ज्यादा चोट होने की वजह से ब्लड क्लोट हो गया था

इसके बाद तुरंत उन्हें जमशेदपुर की टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनकी इलाज किया गया। फिर उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाने को कहा। 

घटना सुबह के उस समय हुई जब वे दैनिक कार्यों के लिए बाथरूम में गए थे. परिवार के सदस्यों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक सहायता दी और तुरंत बेहतर इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल लाया गया.रामदास सोरेन घाटशिला से तीन बार विधायक हुए निर्वाचित

रामदास की राजनीत सफर कितनी बार कहा से रहे विधायक?

मंत्री रामदास सोरेन घाटशिला विधानसभा सीट से तीन बार विधायक निर्वाचित हुए थे। वे पहले बार झारखंड मुक्ति मोर्चा की टिकट पर 2009 में निर्वाचित हुए थे।

पहली बार तीन बार के लगातार विधायक रहे कांग्रेस नेता डॉ.प्रदीप कुमार बलमुचू को हराकर वे विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद 2014 के विधानसभा चुनाव में वे भाजपा के लक्ष्मण टुडू से हार गए थे।

इसके बाद 2019 के चुनाव में जीतकर वापसी की। उस समय कुछ समय के लिए उन्हें उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग में मंत्री पद मिला था। इसके बाद रामदास सोरेन 2024 के विधानसभा चुनाव जीते। इस बार वे झारखंड सरकार में स्कूली, शिक्षा, साक्षरता एवं निबंधन विभाग के मंत्री पद को संभाल रहे थे।