यूट्यूबर विकाश साहू से मारपीट कांड की पुलिस ने सफल उद्भेदन कर ,4 आरोपी को किया गिरफ्तार

यूट्यूबर विकाश साहू से मारपीट कांड की पुलिस ने सफल उद्भेदन कर ,4  आरोपी को किया गिरफ्तार

यूट्यूबर विकाश साहू से मारपीट कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा : यूट्यूबर विकाश के साथ मारपीट मामले में गढ़वा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

 विकास कुमार उम्र 22 वर्ष, पिता स्वर्गीय भरत प्रसाद साव, पता चेतना, थाना व जिला गढ़वा रहने वाला ने लिखित आवेदन देकर बताया कि वे यूट्यूबर हैं तथा गढ़वा क्षेत्र के दुकानदारों के लिए विज्ञापन एवं प्रमोशन वीडियो बनाते हैं। 3 जनवरी को ग्राम बधमनवा निवासी राहुल कुमार द्वारा फोन कर पतल मशीन के विज्ञापन हेतु बुलाया गया।

वे अपने साथी आनंद कुमार के साथ वहां वीडियो बनाकर लौट रहे थे, तभी पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ते में रोककर दोनों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे वे जख्मी हो गए। आरोपियों ने उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। किसी तरह दोनों अपनी जान बचाकर भाग निकले। यूट्यूबर विकाश ने यह भी बताया कि विकास माली ने अपने गुर्गों से उनकी पिटाई करवाई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी कर घटना में संलिप्त

1 राहुल कुमार पिता लालजी राम, ग्राम बधमनवा;

2 मनोज ठाकुर पिता शिवधर ठाकुर, दिपुवा मुहल्ला, थाना व जिला गढ़वा;

3 विवेक दूबे पिता छवीनाथ दुबे, देवनकारा, थाना मझिआंव;

4 सतीश कुमार यादव पिता कमलेश यादव, बिजली कॉलोनी के पीछे, विशुनपुर, थाना व जिला गढ़वा को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा चिनियां की ओर के कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।