प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी
आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मौजूद परिजनों को ढांढस बंधाते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
और शिबू सोरेन की निधन की खबर मिलते ही राज्य सहित पूरे देश में शोक की लहर है।
देश की तमाम बड़े नेताओं ने दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में आकर श्रंद्धाजलि अर्पित कर रहे हैं।,जैसे माननीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ,ने हेमंत सोरेन की परिवार वालों से मिले और संवेदना जताई।
और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी ने शिबू सोरेन को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
झारखण्ड में 3 दिवसीय शोक और 2 दिन की सरकारी अवकाश की घोषणा।
राज्य सरकार ने 3 दिन की राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय पर राष्टीय ध्वज आधा झुके रहेंगे।कोई सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा।
साथ ही सरकार ने दो दिनों की सरकारी अवकाश की भी घोषणा की है 4 और 5 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालय स्कूल बंद रहेंगे। विधानसभा की मानसून सत्र भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।है
शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रामगढ़ जिले की नेमरा में होगा