पलामू एसीबी टीम ने रोजगार सेवक को 7000 घुस लेने की आरोप में किया गिरफ्तार ,रोजगार सेवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

पलामू एसीबी टीम ने रोजगार सेवक को 7000 घुस लेने की आरोप में किया गिरफ्तार ,रोजगार सेवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने घूस लेने के आरोप में एक रोजगार सेवक को गिरफ्तार किया है।

रोजगार सेवक पर मनरेगा के तहत कूप निर्माण योजना में सात हजार रुपए घूस लेने का आरोप है।एसीबी ने गिरफ्तार रोजगार सेवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

आपको बता दें पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सरईडीह के राजन कुमार यादव को मनरेगा के तहत कूप निर्माण करवाना था।

योजना एंट्री के नाम पर मांगा था घूस-

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार के द्वारा योजना की एंट्री करवाने के नाम पर राजन कुमार यादव से सात हजार रुपए घूस मांगा गया था।

राजन कुमार यादव ने पूरे मामले की शिकायत पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम से की थी।एसीबी की टीम ने पूरे मामले में शुक्रवार को ट्रैप लगाकर मामले को सही पाया।

जिसके बाद नौडीहा बाजार से रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार को सात हजार रुपए घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।एसीबी ने पूरे मामले में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गिरफ्तारी की पुष्टि की है और जानकारी दी है।रोजगार सेवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल-

रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार नौडीहा बाजार के सरईडीह में तैनात थे। दरअसल राजन कुमार यादव ने एसीबी से शिकायत की थी कि रोजगार सेवक लगातार घूस मांग रहे थे।इसके साथ ही पैसा देने के लिए दबाव बना रहे थे।

एसीबी द्वारा गिरफ्तार रोजगार सेवक की तलाशी भी ली गई और मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है।बता दें कि पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम लगातार घूस लेने वाले लोक सेवकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है