पति पत्नी की आपसी विवाद के बाद पत्नी ने जहर खा कर ,नदी में लगाई छलांग,
गढ़वा थाना क्षेत्र के हूर गांव में पति-पत्नी की आपसी विवाद में पत्नी ने खाई जहर और बेटी के साथ नदी में लगाई छलांग।
बेटी के सूझबूझ की वजह से नदी में बेटी ने तैर कर बाहर निकल गई और तुरंत अपने घर जा कर पिता को जानकारी दी कि माँ नदी में डूब रही है।
बताया जाता है कि पति-पत्नी में मायके जाने को लेकर दोनों में विवाद उत्पन्न हुआ था। पत्नी रानी देवी मायके जाने की जिद पर अड़ी हुई थी। पति राजकुमार चौधरी रक्षाबंधन के दिन ले जाने को कह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था फिलहाल मां बेटी दोनों का इलाज चल रहा है हालांकि उन लोग की स्थिति खतरा से बाहर है