दामाद ने ससुर की घर को जेसीबी से ध्वस्त करने की धमकी देते हुए बाउंड्री को ध्वस्त किया। पत्नी को बार बार मायके जाने से था पति नाराज

दामाद ने ससुर की घर को जेसीबी से ध्वस्त करने की धमकी देते हुए बाउंड्री को ध्वस्त किया। पत्नी को बार बार मायके जाने से था पति नाराज

दामाद ने जेसीबी के साथ ससुराल पहुंचा युवक गुस्से में ढहा दी बाउंड्री

पत्नी बार-बार मायके चली जा रही थी. इस बात से पति नाराज चल रहा था नाराजगी इतनी बढ़ी की वह जेसीबी के साथ ससुराल आ गया।

यहां बात बढ़ी और फिर युवक ससुराल के मकान को ध्वस्त करने की धमकी देने लगा फिर पूरी चाहर दिवारी को ही गिरा डाला।

ये मामला गिरिडीह जिले की जमुआ थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव का है ।घटना के बाद लोगों की भीड़ जुटी तो युवक जेसीबी समेत फरार हो गया।

अब इस मामले की सूचना जमुआ पुलिस को दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस पूरे घटना को अंजाम देने का आरोप पिंटू मंडल नामक युवक पर लगा है पिंटू का घर घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित गादी-चुंगलो में है पिंटू मंडल की पत्नी उर्मिला का कहना है कि उसका पति हर रोज शराब पीकर घर आता है ओर उसके साथ मारपीट करता है।

इसी वजह से वह अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही है बीच बीच में वह ससुराल भी जाती है।

वहीं पिंटू के ससुर का कहना है कि रात की घटना में पिंटू के साथ कई लोग रहे।

जमुआ के थाना प्रभारी विभूतिदेव कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद में बाउंड्री तोड़ी गई है।बाउंड्री तोड़ने का आरोप पिंटू मंडल नामक युवक पर लगा है घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी लेकिन आरोपी पिंटू मंडल फरार हो गया था। 

मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है ऐसे में अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई होगी।