गढ़वा सीट पर किसने मारी बाजी; जेएमएम के मिथिलेश का क्या रहा हाल?

झारखंड की गढ़वा विधानसभा सीट बीजेपी के सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने शानदार जीत दर्ज की और जेएमएम के मिथिलेश कुमार ठाकुर को बुरी तरह से हरा दिया। सत्येनंद्र नाथ ने मिथिलेश ठाकुर को 16753 मतों से हराया।
पहली बार इस सीट से राजद के गिरिनाथ सिंह विधायक बने थे
झारखंड विधानसभा के लिए 2005 में कराए गए चुनाव में यहां से राजद के गिरिनाथ सिंह विधायक बने। 2009 में यहां से झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के नेता सत्येंद्र नाथ तिवारी को जनता ने अपना विधायक चुना। 2014 में भी सत्येन्द्र नाथ यहां से दोबारा चुने गए। 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम के मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जीत हासिल की।
जिला मुख्यालय होने के चलते यह विधानसभा सीट विभिन्न दलों की जिलास्तरीय सियासी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र भी मानी जाती है। यह इलाका डाल्टनगंज, भावनाथपुर, बिश्रामपुर, छतरपुर शहरों से घिरा हुआ है। इस विधानसभा क्षेत्र के उत्तरी हिस्से को छूकर बहने वाली सोन नदी यहां के लोगों के लिए जीवनदायिनी है। कृषि और मछलीपालन करने वाले यहां के लोगों के लिए यह नदी सिंचाई का प्रमुख माध्यम है।