गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत लगमा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर किया आत्म हत्या

गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत लगमा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर किया आत्म हत्या

गढ़वा थाना क्षेत्र की लगमा में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

गढ़वा थाना क्षेत्र की लगमा में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। उक्त युवक रमना थाना क्षेत्र के चुनी गांव निवाशी बिंदु साव का पुत्र राहुल कुमार 19 वर्ष की बताया गया है ।

घटना के बारे में राहुल कुमार के मामा सुनील कुमार ने बताया कि वह अपने नानी के घर लगमा बचपन से रहता था और उसके मामा उसे रहने के लिए एक पुराना मकान भी दे दिया था

 और मां बेटा ठेले पर समोसा बेचकर अपना जीवन यापन चला रहे थे शुक्रवार को अपने दुकान से घर आया था और इसके बाद अपने ही घर में फांसी लगा लिया

 हालांकि कुछ देर होने के बाद उसकी मां के द्वारा राहुल कुमार के पास फोन लगाया गया लेकिन नहीं फोन उठाने की बाद उसके मां ने अपने पड़ोसी में रहने वाली महिला पास फोन कर कहा कि राहुल फोन नहीं उठा रहा है तो पड़ोस के महिला को उसके घर भेजा गया

 महिला जा कर देखी तो राहुल कुमार फांसी के फंदे से झूला था। तभी कुछ ग्रामीण इकट्ठा हुए और परिजनों की मदद से फंदे से उतारा गया इसके बाद सदर अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया