कोरवाडीह में अज्ञात व्यक्ति ने एक युवक पर रात्रि में चलाई गोली युवक गंभीर रूप से घायल
गढ़वा थाना क्षेत्र के कोरवाडीह गांव में अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार कर एक व्यक्ति को किया घायल।
कोरवाडीह के मंदिर मुहल्ले निवाशी स्व दुखी चौधरी के पुत्र अशोक चौधरी को रात की करीब 11 बजे किसी ने अचानक उन पर गोली चला दी और गोली उनके सिर में लगी जिस कारण अशोक चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हालांकि बताया जा रहा है। कि कोई पुराने विवाद को ले कर इस घटना को अंजाम दिया गया है।गांव वाले ने तत्परता दिखाते हुए। गढ़वा पुलिस प्रशासन को सूचना दी
और मौके पर पुलिस कोरवाडीह गांव पहुंच कर मामले को तहकीकात कर गहराई से जांच करने की बात कही।
हालांकि मामले की पुष्टि करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एसडीपीओ नीरज कुमार ने कहा कि कोरवाडीह गांव में फायरिंग की घटना सामने आई है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं
और अशोक चौधरी की ब्यान पर गांव का ही दूसरे मुहल्ले गोरी माटी निवाशी फैजान अंसारी को गिरफ्तार कर पूछ ताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
इधर अशोक चौधरी को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल से डाल्टनगंज में ले जाया गया है जहां पर अशोक चौधरी की हालत गंभीर बताई जा रही है!